‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू

अनूठी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में शुरू। प्रदर्शनी में लाख से बनी करीब 100 अनूठी कलाकृतियां प्रदर्शित की। द्रोपदी ने पारंपरिक लाख कला को आधुनिक रूप देकर नई पहचान दी।

जयपुर। लाख आर्टिस्ट द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय आर्ट एग्जीबिशन पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र (जेकेके) की परिजात द्वितीय गैलरी में शुरू हुई। प्रदर्शनी में द्रोपदी मीणा द्वारा तैयार की गई करीब 100 आकर्षक और अनूठी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। अपनी रचनात्मक सोच और नवीन प्रयोगों के माध्यम से द्रोपदी ने पारंपरिक लाख कला को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया है, जो कला प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है।

प्रदर्शनी में लाख से निर्मित विविध कलात्मक कृतियां इसकी संभावनाओं और सौंदर्य को नए आयाम देती नजर रही हैं। कला और संस्कृति के प्रति रुचि रखने वाले लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकार के प्रयासों की सराहना की। यह प्रदर्शनी आगामी दो दिनों तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस