डीआरएम ने गांधीधाम स्टेशन व कांडला पोर्ट क्षेत्र का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और आवास विकास पर जोर

डीआरएम वेद प्रकाश ने परखीं व्यवस्थाएं

डीआरएम ने गांधीधाम स्टेशन व कांडला पोर्ट क्षेत्र का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और आवास विकास पर जोर
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने गांधीधाम रेलवे स्टेशन और आसपास की रेल कॉलोनियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं, स्वच्छता और आवास विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही कांडला पोर्ट प्रबंधन के साथ रेल-पोर्ट माल ढुलाई और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर रणनीति बनाई।

जयपुर। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वेद प्रकाश ने गांधीधाम रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनियों, रेलवे क्वार्टर्स तथा ओल्ड कांडला रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, कर्मचारियों के आवासीय प्रबंधों और विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने तथा अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

डीआरएम ने कॉलोनियों में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, रखरखाव और हरित क्षेत्र का जायजा लेते हुए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं विकसित करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गांधीधाम रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, स्वच्छता और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

दौरे के दौरान डीआरएम ने कांडला पोर्ट के चेयरमैन के साथ बैठक कर रेल-पोर्ट समन्वय, माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने, रेल अवसंरचना विस्तार,  लॉजिस्टिक दक्षता में सुधार तथा भविष्य की संयुक्त विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं और यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराना अहमदाबाद मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। भारतीय रेल और कांडला पोर्ट के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र में रेल अवसंरचना और माल परिवहन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया