जयपुर के 50 से अधिक स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित

जयपुर के 50 से अधिक स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मालवीय नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। आयकर आयुक्त डॉ. धीरज जैन ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान।

जयपुर। अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 22 से 26 सितंबर तक नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मालवीय नगर सेक्टर-1 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त डॉ. धीरज जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चा समाज की अनमोल धरोहर है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति की शपथ लेने वाले विद्यार्थी स्वयं नशा मुक्ति के योद्धा बनें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है। मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों और युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।

उन्होंने नशे से बचाव के उपाय भी बताए। अभियान के तहत जयपुर के 50 से अधिक विद्यालयों में 2500 से ज्यादा विद्यार्थी भाषण, चित्रकला, पोस्टर, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रभा शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य बीना शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश का केंद्र बनकर देश का विकास इंजन बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: शाह निवेश का केंद्र बनकर देश का विकास इंजन बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करते...
जयपुर के 50 से अधिक स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
27 सितंबर को राजस्थान के स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री, देशी-विदेशी पर्यटकों का होगा स्वागत
युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
सर्गेई लावरोव ने गुटेरेस को सौंपी बुचा पर रिपोर्ट, रूस ने संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की
मतदाताओं को वीआईपी और गैर-वीआईपी श्रेणी में बांट रहा चुनाव आयोग : कांग्रेस
एसीबी की ट्रैप कार्रवाई : रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी