ईरान-इजरायल तनाव से दुबई-अबू धाबी फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

एयरलाइंस हालात सामान्य होने तक स्थिति पर

ईरान-इजरायल तनाव से दुबई-अबू धाबी फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

मध्य-पूर्व में बढ़े तनाव और ईरान-इजरायल के बीच जारी संघर्ष का असर अब जयपुर एयरपोर्ट पर भी दिखाई देने लगा है। जयपुर से दुबई और आबूधाबी जाने वाली उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर। मध्य-पूर्व में बढ़े तनाव और ईरान-इजरायल के बीच जारी संघर्ष का असर अब जयपुर एयरपोर्ट पर भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार को जयपुर से दुबई और आबूधाबी जाने वाली उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई।

यह फ्लाइट रोजाना सुबह 8:20 बजे दुबई से जयपुर पहुंचती थी और 9:20 बजे जयपुर से रवाना होती थी। वहीं एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी की दोनों फ्लाइट्स अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं और इन रूट्स की टिकट बुकिंग भी रोक दी गई है। स्थिति का असर अन्य गल्फ रूट्स पर भी पड़ा है। शारजाह और मस्कट के लिए संचालित फ्लाइट्स के दिनों में कटौती की गई है। अचानक हुए बदलाव से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं और एयरपोर्ट पर जानकारी लेने वालों की भीड़ बढ़ गई है। एयरलाइंस हालात सामान्य होने तक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रिपोर्ट : ईरान के आईआरजीसी ने अमरीकी ड्रोन एमक्यू-9 को किया ढेर, वायु रक्षा प्रणालियों ने 3 एमक्यू-9 रणनीतिक ड्रोनों को किया निष्क्रिय रिपोर्ट : ईरान के आईआरजीसी ने अमरीकी ड्रोन एमक्यू-9 को किया ढेर, वायु रक्षा प्रणालियों ने 3 एमक्यू-9 रणनीतिक ड्रोनों को किया निष्क्रिय
तेहरान में तनाव चरम पर है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस्फ़हान के ऊपर अमेरिकी MQ-9 रीपर...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों ने साइकिल से जाकर दाखिल किया नामांकन, ईंधन के दाम बढ़ने को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, लोगों को भ्रमित करने का लगाया आरोप
60 साल पुराने गन हाउस में हथियारों की हेराफेरी : मामले ने पकड़ा तूल, गिरफ्तार संचालक से एटीएस ने शुरू की पूछताछ
महिला सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना : संसद में पूछे गए हर सवाल पर गुमराह करने का लगाया आरोप, पीड़ित महिलाओं को मिलती है सहायता के बजाय बंद दरवाज़े और अधूरी व्यवस्थाएं 
गहलोत ने इंतजार के साथ शास्त्र जोड़ा, यह शास्त्र का अपमान : तिवाड़ी
ट्रम्प ने फिर दी चेतावनी : होर्मुज खोलने के लिए ईरान के पास सिर्फ 48 घंटे, फिर कहर बरपेगा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी की विजय संकल्प सभा आज, कूच बिहार में जनसभा को करेंगे संबोधित, अमित शाह ने पेश किया था जनता का आरोप पत्र