स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते अवकाश रद्द, निगम अधिकारी रहे फील्ड में मौजूद
निगम अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम हेरिटज प्रशासन ने रविवार के अवकाश को रद्द किया है।
जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम हेरिटज प्रशासन ने रविवार के अवकाश को रद्द किया है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त अरुण हसीजा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते रविवार का अवकाश रद्द किया गया है।
वहीं स्वच्छताकर्मी और निगम अधिकारियों को फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। निगम अधिकारियों ने हाजिरिगाह में कर्मचारियों की उपस्थिति चेक करने के साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। जोन उपायुक्त ने वार्ड प्रभारियों के साथ वार्डों का दौरा किया। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
Comment List