गुलाबी नगरी में झमाझम : ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से शहर पानी-पानी, तेज आंधी के चलते पेड़ गिर गए 

बिजली के तार टूटे 

गुलाबी नगरी में झमाझम : ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से शहर पानी-पानी, तेज आंधी के चलते पेड़ गिर गए 
गुलाबी नगरी में दोपहर तक तेज गर्मी-उमस के बाद तेज आंधी के साथ झमाझम होने से शहर में अनेक जगह पानी ही पानी हो गया।

जयपुर। गुलाबी नगरी में दोपहर तक तेज गर्मी-उमस के बाद तेज आंधी के साथ झमाझम होने से शहर में अनेक जगह पानी ही पानी हो गया। प्री-मानसून बारिश ने पूरे शहर को जमकर भिगोया और शहर में अनेक जगह तेज आंधी के चलते पेड़ गिर गए, बिजली के तार टूट गए और जवाहर नगर कच्ची बस्ती के मकानों पर रखे टीन-टप्पर उड़ गए। जयपुर में दिन का तापमान 38.9 से गिरकर 37.0 और रात का तापमान 28.9 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर परकोटे और कलेक्ट्रेट के आस-पास करीब दो इंच बारिश दर्ज की। एक मोटे अनुमान के अनुसार सांगानेर में 33 एमएम, जेएलएन मार्ग 12, फागी 15,जालसू में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। गुलाबी नगरी के अलावा राज्य के नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा में कुछ हिस्सों में कहीं कम और कहीं तेज बारिश दर्ज हुई।

सड़कों पर घुटनों-घुटनों पानी :

शहर के ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से सुभाष चौक से लेकर चांदी की टकसाल तक घुटनों-घुटनों तक पानी बहने लगा। पानी के कारण मारूति कार, स्कूटर और कई जगह बाइक बंद हो गई। शहर में कई जगह पानी भरने से जाम के हालात बन गए।

25 से 28 तक यलो अलर्ट :

Read More SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामला : लीक प्रश्नपत्र पढ़कर परीक्षा पास करने वाला एक और अभ्यर्थी गिरफ्तार

मौसम विभाग ने 25, 26, 27 जून को प्रदेश के सभी जिलों में मेघगर्जन, आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। 

Read More जयपुर शहर कांग्रेस ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम’, राहुल गांधी के कोटा भाषण का दिखाया वीडियो

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई और इंटरनेट दो धारी तलवार एआई और इंटरनेट दो धारी तलवार
भारत में डॉक्टर्स की कमी बड़ा कारण, गूगल से पूछ कर हजारों खुद की कर रहे उपचार।
सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
निर्जला एकादशी : मान-मनुहार के साथ शरबत, मिल्क रोज, गन्ने का ज्यूस पिलाया
आज का भविष्यफल    
दिल दहलाने वाली घटना : अजमत का सिर कंकाल बना, धड़ मिट्टी में दबा मिला
गुलाबी नगरी में झमाझम : ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से शहर पानी-पानी, तेज आंधी के चलते पेड़ गिर गए 
केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप