वैश्विक दबाव से सर्राफा बाजार धड़ाम : चांदी 7,000 और शुद्ध सोना 3,100 रुपए प्रति दस ग्राम टूटा

अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़े तेल के दामों ने भी बनाया दबाव

वैश्विक दबाव से सर्राफा बाजार धड़ाम : चांदी 7,000 और शुद्ध सोना 3,100 रुपए प्रति दस ग्राम टूटा
जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज। वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेत, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से बिकवाली हावी। अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड महंगा होने का भी असर।

जयपुर। जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं (सोने और चांदी) की कीमतों में ऐतिहासिक रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और भारी बिकवाली के चलते स्थानीय बाजार पूरी तरह दबाव में नजर आया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी फेडरल बैंक (US Fed) के अध्यक्ष के बयान के बाद डॉलर में आई रिकॉर्ड मजबूती ने सोने-चांदी की चमक को फीका कर दिया है। इसके साथ ही, अमेरिका और जापान के केंद्रीय बैंकों द्वारा आगामी दिनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने की आशंका से बाजार में बिकवाल पूरी तरह हावी रहे, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें औंधे मुंह गिर गईं।

भू-राजनीतिक मोर्चे पर भी स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। अमेरिका और ईरान के मध्य अचानक तनाव फिर से भड़कने के कारण कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेजी आई है, जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था सहित सर्राफा बाजार पर दोहरा दबाव बनाया है। हालांकि, बाजार में इतनी बड़ी ऐतिहासिक गिरावट के बावजूद राहत की बात यह रही कि हाजिर बाजार में आम उपभोक्ताओं और निवेशकों द्वारा खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चलती रही।

जयपुर सर्राफा बाजार : एक नजर में आज के अनुमानित भाव

बुधवार को सर्राफा कमेटी द्वारा जारी किए गए विभिन्न श्रेणियों के अनुमानित भाव इस प्रकार रहे:

Read More ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित

चांदी (प्रति किलो): ₹2,35,500

Read More 20 दुकानों में आग लगने का मामला : बड़ी चौपड़ की आग बुझाने जा रही दमकल जाम में फंसी, पुलिस ने खुलवाया रास्ता

शुद्ध सोना (24 कैरेट - प्रति 10 ग्राम): ₹1,55,400

Read More प्रदेश के 273 निकाय प्रमुखों के लिए मतदान कल, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

जेवराती सोना (22 कैरेट - प्रति 10 ग्राम): ₹1,42,200

18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): ₹1,21,200

14 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): ₹96,000

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस