दिल्ली में तेज बारिश से दो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी

दोनों फ्लाइट्स दिल्ली में लैंड नहीं कर सकीं

दिल्ली में तेज बारिश से दो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी
दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज बारिश और खराब मौसम के कारण हवाई यातायात प्रभावित। जबलपुर-दिल्ली इंडिगो और श्रीनगर-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट्स की दिल्ली में लैंडिंग नहीं हो सकी, दोनों को जयपुर डायवर्ट किया। जयपुर पहुंचने के बाद यात्रियों को मौसम सामान्य होने का इंतजार करना पड़ा।

जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज बारिश और खराब मौसम के चलते हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली जाने वाली दो फ्लाइट्स को मौसम खराब होने के कारण जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। दोनों फ्लाइट्स दिल्ली में लैंड नहीं कर सकीं, जिसके बाद उन्हें जयपुर भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की एक फ्लाइट जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण फ्लाइट की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी और इसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह एयर इंडिया की श्रीनगर से दिल्ली जा रही फ्लाइट को भी दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते जयपुर भेजा गया।

दोनों फ्लाइट्स के जयपुर पहुंचने के बाद यात्रियों को मौसम सामान्य होने का इंतजार करना पड़ा। दिल्ली में बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए आने वाले समय में कुछ और फ्लाइट्स के भी जयपुर डायवर्ट होने की संभावना जताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम आवास योजना ग्रामीण में 2.89 लाख आवासों का लक्ष्य, 10 सितंबर तक स्वीकृति और पहली किश्त जारी करने के निर्देश पीएम आवास योजना ग्रामीण में 2.89 लाख आवासों का लक्ष्य, 10 सितंबर तक स्वीकृति और पहली किश्त जारी करने के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राजस्थान को वर्ष 2026-27 में 2 लाख 89 हजार 395 आवासों का लक्ष्य मिला। ग्रामीण...
मस्जिदों को अवैध बताकर कार्रवाई का अभियान ठीक नहीं : तत्काल रोके सरकार, मायावती ने कहा- भारतीय परंपरा के अनुरूप इनका सम्मान करना जरूरी
शिक्षक राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार, भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुजनों को दी शुभकामनाएं
अमेरिका का ईरान के तेल टैंकर पर हमला : खार्ग द्वीप के पास दागी 4 मिसाइलें, वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की बढ़ी आशंका
इंसानों की बनाई सबसे दूर की वस्तु वॉयेजर-1 : अंतरिक्ष में कर रहा सफर, 50 साल बाद भी भेज रहा वैज्ञानिकों को डेटा
वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा
दिल्ली में तेज बारिश से दो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी