बारिश की कमी से 17 जिलों में सूखे जैसे हालात, गहलोत बोले- संभावित संकट से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू करे सरकार

ग्रामीण मजदूरों के रोजगार पर भी असर पड़ सकता है

बारिश की कमी से 17 जिलों में सूखे जैसे हालात, गहलोत बोले- संभावित संकट से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू करे सरकार
मानसून कमजोर पड़ने के बीच पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार को अलर्ट रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जयपुर समेत 17 जिलों में बारिश की कमी से सूखे जैसे हालात हैं। पाली, जालौर, बांसवाड़ा, जैसलमेर व उदयपुर में 40-55% कम बारिश चिंता बढ़ा रही है। गहलोत ने फसल, रोजगार, पेयजल और पशुधन संकट से निपटने के लिए मनरेगा व शहरी रोजगार गारंटी मजबूत करने की मांग की।

जयपुर। प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने की संभावनाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार को सतर्क रहने की सलाह दी है। गहलोत ने कहा कि राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के 17 जिलों में बारिश की कमी के कारण सूखे जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। सरकार को इंतजार करने के बजाय संभावित संकट से निपटने के लिए अभी से व्यापक तैयारियां शुरू करनी चाहिए।

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पाली, जालौर, बांसवाड़ा, जैसलमेर और उदयपुर में सामान्य से 40 से 55 प्रतिशत तक कम बारिश चिंताजनक है। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो इसका असर फसलों, किसानों, मजदूरों, पेयजल और पशुधन पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बारिश की कमी से कृषि उत्पादन प्रभावित होने के साथ ग्रामीण मजदूरों के रोजगार पर भी असर पड़ सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से मनरेगा और शहरी रोजगार गारंटी योजना को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इंदिरा रसोई और मनरेगा जैसी योजनाएं कठिन समय में गरीबों और श्रमिकों के लिए सहारा बनी थीं।

Tags: Rain

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस