मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद

परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद

यमुना जल समझौते में राजस्थान के लिए अहम प्रगति। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से हरियाणा ने सहमति दी। परियोजना का डीपीआर केंद्रीय जल आयोग के ई-पीएएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा। अपलोड के बाद तकनीकी और प्रशासनिक जांच।

जयपुर। यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान के लिए बड़ी और अहम प्रगति सामने आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से हरियाणा ने यमुना जल समझौते पर सहमति दे दी है, जिसके बाद परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, विभागीय अधिकारियों की टीम केंद्रीय जल आयोग (CWC) के पोर्टल -पीएएमएस (E-PAMS) पर डीपीआर अपलोड करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में डीपीआर पूरी तरह पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।

डीपीआर अपलोड होने के बाद केंद्रीय जल आयोग इसकी तकनीकी एवं प्रशासनिक जांच करेगा। माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी स्तर पर यह प्रक्रिया एक से दो माह में पूरी हो सकती है। इसके बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। राजस्थान सरकार इस समझौते को प्रदेश के जल संसाधनों के लिए महत्वपूर्ण मान रही है। माना जा रहा है कि परियोजना के मूर्त रूप लेने से भविष्य में प्रदेश के कई क्षेत्रों को जल उपलब्धता में राहत मिल सकेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार इस मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

 

Read More एसओजी की बड़ी कार्रवाई : ₹15 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, भर्ती परीक्षाओं में बैठाता था डमी अभ्यर्थी

 

 

Read More टोल पर वीआईपी कल्चर होगा खत्म : राजस्थान में टोल होंगे फ्री, फ्लो बैरियर पर रुके बिना गुजरेंगी गाड़ियां

Post Comment

Comment List

Latest News

2028 के ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान हो रहा तैयार, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध राज्य सरकार 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान हो रहा तैयार, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध राज्य सरकार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार खेल प्रतिभाओं के विकास और आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चला...
प्रमोद तिवारी का केंद्र पर हमला, बोले-महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार जारी करें श्वेत पत्र
हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
विश्व संग्रहालय दिवस पर अल्बर्ट हॉल पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर
आरआईसी में सजा रंगीन रत्नों का अनूठा संसार, मंत्री गौतम कुमार दक ने किया ‘जग्स-2026’ का शुभारंभ
स्वीडन के बाद ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, बोले-द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य
Weather Update : राजस्थान में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट