भाजपा सरकार की नाकामी से एपीओ बैठें हैं 800 प्रशिक्षित डॉक्टर : इनकी अस्पतालों में जरूरत, डोटासरा ने कहा- जनता की सेवा के लिए कब होंगे तैनात
दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिल सकें
ये वहीं डॉक्टर हैं जिनकी सीएचसी, एसडीएच और जिला अस्पतालों में जरूरत है ताकि दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।
जयपुर। कई प्रशिक्षित डॉक्टरों के एपीओ रहने से चिकित्सा सेवाओं पर प्रभाव को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा है कि आज राजस्थान में करीब 800 ऐसे स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं, जिन्होंने सेवारत कोटे से एमडी या एमएस की डिग्री पूरी कर ली है, लेकिन भाजपा सरकार की नाकामी के कारण 2 महीने से अधिक समय से एपीओ हैं।
ये वहीं डॉक्टर हैं जिनकी सीएचसी, एसडीएच और जिला अस्पतालों में जरूरत है ताकि दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। लेकिन इन डॉक्टर्स को अब तक पोस्टिंग दी गई है और न ही सरकार ने ये स्पष्ट किया है कि इन्हें जनता की सेवा के लिए कब तैनात किया जाएगा।

Comment List