सरकार की सोच और कर्मचारी की मेहनत से जयपुर स्वच्छ , 6000 टन कचरा उठाने का दावा, 9 हजार कर्मचारी और 1500 वाहन उतारे मैदान में

सफाई के रिकॉर्ड पर मिला राज्य का खिताब, पिछली बार ग्रेटर 16वें और हेरिटेज 20वें स्थान पर

सरकार की सोच और कर्मचारी की मेहनत से जयपुर स्वच्छ , 6000 टन कचरा उठाने का दावा, 9 हजार कर्मचारी और 1500 वाहन उतारे मैदान में
देशभर के स्वच्छ शहरों के लिए केन्द्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के तहत जयपुर को स्वच्छ शहरों की रैकिंग में ऐसा ही नहीं आया है। इसके पीछे सरकार की बेहतर सोच और प्लानिंग है। जयपुर महापौर सुनील कोठारी और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा को पुरस्कार प्रदान किया।

जयपुर। देशभर के स्वच्छ शहरों के लिए केन्द्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के तहत जयपुर को स्वच्छ शहरों की रैकिंग में ऐसा ही नहीं आया है। इसके पीछे सरकार की बेहतर सोच और प्लानिंग है। जिसको नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनाते हुए मेहनत की। जिसका ही परिणाम है, कि आज जयपुर प्रदेश में पहला स्थान किया है। जबकि देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग में पिछड़ गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीयपति द्रौपदी मुर्मू ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर महापौर सुनील कोठारी और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा को पुरस्कार प्रदान किया।

एक दिन में 7000 ट्रिप लगाकर उठाया था कचरा : स्वच्छता की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम ने 18 अपे्रल 2026 को सफाई सेवा मैराथन 2026 अभियान चलाया था। इसके तहत शहर के सभी 150 वार्डों में सुबह सात बजे से सफाई शुरू की। अभियान में 9 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और करीब 1500 वाहन लगाए। इन वाहनों ने 7000 ट्रिप लगाकर एक ही दिन में 6000 टन कचरा उठाने का रिकॉर्ड बनाया था। आयुक्त ओम कसेरा उपायुक्त स्वास्थ्य ओम थानवी सहित सफाई कार्य से जुड़े अधिकारी सुबह से देर शाम तक फील्ड में रहे। उन्होंने करीब 200 किलोमीटर का रूट कवर किया जिसमें 15 किलोमीटर पैदल निरीक्षण शामिल था।

सफाई के लिए बड़े-बड़े अभियान : शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने की मुहिम के लिए नगर निगम जयपुर की ओर से बड़े-बड़े अभियान आयोजित किए गए। इसमें निगम ने जोनवार अभियान के दौरान एक ही दिन में हजारों कर्मचारियों के साथ 6000 टन कचरा उठाने का रिकॉर्ड बनाया था। इन प्रयासों के बीच जयपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में राजस्थान का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया है। शहर को स्टेट फर्स्ट ऑफ  स्वच्छ सिटी अवॉर्ड मिला है। राज्य में पहला स्थान हासिल करने के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर जयपुर शीर्ष शहरों की सूची में जगह नहीं बना सका। 
स्वच्छता के राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित गुलाबी नगरी : महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा राजस्थान सरकार के सतत प्रयासों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान का वास्तविक श्रेय जयपुर की जागरूक जनता, दिन-रात परिश्रम करने वाले हमारे स्वच्छता कर्मियों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता अभियान से जुड़े प्रत्येक सहयोगी को जाता है। आप सभी के अथक प्रयासों ने जयपुर का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। मैं आप सभी का ह्दय से आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक अभिनंदन करता हूं। 
परकोटे में आधी रात को उतरे  ढाई हजार सफाईकर्मी एक नवंबर को ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0 के तहत परकोटे के बाजारों और गलियों में रात 12 बजे से सफाई अभियान चलाया। इसमें करीब 2500 सफाई कर्मचारी और 1000 संसाधन लगाए गए। महापौर सुनील कोठारी ने खुद झाड़ू थामकर सफाई की। इसके बाद पांच नवंबर को शहर के सभी 150 वार्डोें में दुबारा विशेष अभियान चलाया। 
दो निगमों के अलग-अलग प्रदर्शन से एक शहर की रैंकिंग तक : पिछले सर्वेक्षण 2024-25 में जयपुर ग्रेटर देश में 16वें और जयपुर हेरिटेज 20वें स्थान पर था। दोनों निगमों को थ्री स्टार रेटिंग भी मिली थी। इस बार दोनों निगमों के एकीकरण के बाद जयपुर ने एक शहर के रूप में सर्वेक्षण में भाग लिया। राज्य में पहला स्थान मिलने के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तीन में जगह नहीं मिलना बताता है कि बड़े सफाई अभियानोंa के साथ स्वच्छता में निरंतर सुधार की चुनौती अभी बाकी है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान ने जयपुर का मान बढ़ाया: महासंघ ,जयपुर को मिली उपलब्धि पर जयपुर व्यापार महासंघ ने हर्ष व्यक्त किया है। महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल (सदस्य, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार) एवं महामंत्री सुरेश सेनी ने राष्ट्रपति, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, महापौर सुनील कोठारी और नगर निगम सीईओ ओमप्रकाश कसेरा सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रशासन, व्यापारिक संगठनों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.62 से 93.77 के दायरे में कारोबार शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.62 से 93.77 के दायरे में कारोबार
भारतीय विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखा गया। मजबूत अमेरिकी डॉलर...
अमेरिका के 50 पर्यटक बने शाही मेहमान, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ आगमन; राजस्थान की विरासत और संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी सैलानी
नेपाल में मौत बनकर दौड़ी इलेक्ट्रिक वैन: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत
केजरीवाल परिवार को धमकी देने वाला कौन? विधायक की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस, 7 करोड़ की मांगी रंगदारी 
सरकार की सोच और कर्मचारी की मेहनत से जयपुर स्वच्छ , 6000 टन कचरा उठाने का दावा, 9 हजार कर्मचारी और 1500 वाहन उतारे मैदान में
पीएम मोदी बोले- 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य असंभव नहीं, देश अब डेडलाइन में कर रहा काम
"6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या