प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ने के मुद्दे पर आसान और पक्ष-विपक्ष सदस्यों में बहस : वासुदेव देवनानी ने किया हस्तश्रेप, कहा- लिखित उत्तर नहीं पढ़ने से समय की होगी बचत 

विषय पर 8 मिनट बहस चलती रही 

प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ने के मुद्दे पर आसान और पक्ष-विपक्ष सदस्यों में बहस : वासुदेव देवनानी ने किया हस्तश्रेप, कहा- लिखित उत्तर नहीं पढ़ने से समय की होगी बचत 

विधानसभा में प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ा जाए या नहीं, इस विषय पर 8 मिनट बहस चलती रही।

जयपुर। विधानसभा में प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ा जाए या नहीं, इस विषय पर 8 मिनट बहस चलती रही। प्रश्नकाल के दौरान लिखित उत्तर को पढ़ने पर बहस इसलिए हुई कि पहले सवाल का लिखित उत्तर मंत्री ने पढ़ा। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने आसान से व्यवस्था देते हुए कहा कि आसान तय कर चुका कि लिखित उत्तर पर अगर प्रश्न का लिखित उत्तर सदस्यों के पास आ गया, उसे लिखित उत्तर को पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। लिखित उत्तर पढ़ा जाना चाहिए। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सभी सदस्यों के पास लिखित उत्तर नहीं पहुंचता है। मंत्री का जवाब रिकॉर्ड पर नहीं आता है, ऐसी स्थिति में लिखित उत्तर पढ़ा जाना चाहिए।    

देवनानी ने कहा कि लिखित उत्तर सभी सदस्यों के पास पहुंचता है। साथ में ऐसे में लिखित उत्तर नहीं पढ़ने से समय की बचत होगी। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी बहस में कूद पड़े और कहा कि लिखित उत्तर पढ़ना जरूरी होना चाहिए। जोगाराम पटेल ने भी सदन के नियमों की किताब दिखाते हुए कहा कि इसमें भी लिखित उत्तर पढ़ने का उल्लेख है। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले भी सदन में आसान से व्यवस्था दी गई है। लिखित उत्तर पढ़ने की कोई जरूरत नहीं दिखती। यह सदन की परंपरा रही है। अगर प्रश्न पूछने वाला सदस्य संतुष्ट है। तो वह सीधे ही पूरक प्रश्न पूछ सकता है। 

इस पर सदन में वन मंत्री संजय शर्मा भी बोलते खड़े हुए। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सभी सदस्यों को बिठाया और कहा कि अभी आसन की तरफ से व्यवस्था दी गई है सीधे पूरक प्रश्न पूछना चाहता है। उसे प्रश्न के विषय में लिखित उत्तर पढ़ना जरूरी नहीं। व्यवस्था जो दे दी। वह व्यवस्था बहस का मुद्दा नहीं हो सकती।

 

Read More राजस्थान विधानसभा : उप जिला अस्पताल देसूरी में उपलब्ध सुविधाओं का प्रश्न उठा, गजेंद्र खींवसर ने कहा- अस्पताल का जल्दी विस्तार होगा

Read More एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

Read More उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक : खेजड़ी पर कानून लाएगी सरकार, प्रारूप तैयार करने के लिए सब कमेटी का गठन

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह