जयपुर में कोर्टरूम ड्रामा की गूंज-तापसी पन्नू ने ‘अस्सी’ का ट्रेलर लॉन्च कर शुरू किया ऑन-ग्राउंड प्रमोशन

जयपुर में ‘अस्सी’ ट्रेलर लॉन्च, तापसी पन्नू ने साझा किए विचार

जयपुर में कोर्टरूम ड्रामा की गूंज-तापसी पन्नू ने ‘अस्सी’ का ट्रेलर लॉन्च कर शुरू किया ऑन-ग्राउंड प्रमोशन

जयपुर में तापसी पन्नू ने फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर लॉन्च किया। निर्देशक अनुभव सिन्हा की यह कोर्टरूम ड्रामा यौन उत्पीड़न जैसे मुद्दे पर आधारित है।

जयपुर। गुलाबी शहर में शुक्रवार को सिनेमा और संवाद का खास संगम देखने को मिला, जब अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अस्सी के ट्रेलर कैंपेन के साथ जयपुर पहुँचीं. निर्देशक अनुभव सिन्हा की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर जयपुर मीडिया के सामने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया गया.

प्रेस वार्ता के दौरान तापसी पन्नू ने जयपुर के मीडिया प्रतिनिधियों, डिजिटल क्रिएटर्स और प्रशंसकों के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर अस्सी का ट्रेलर देखा और फिल्म के संवेदनशील विषय, मजबूत महिला किरदार और कोर्टरूम की तीव्रता पर खुलकर बातचीत की. जयपुर के परिवेश में हुए इस ऑन-ग्राउंड प्रमोशन को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली.

यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे से प्रेरित अस्सी को एक हार्ड-हिटिंग और प्रासंगिक कोर्टरूम ड्रामा के रूप में पेश किया जा रहा है. फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान