पिंक सिटी में हल्ला बोल की गूंज : राजस्थान रॉयल्स के अंतिम मुकाबले में उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब

पूरा स्टेडियम खचा-खच भरा नजर आया

पिंक सिटी में हल्ला बोल की गूंज : राजस्थान रॉयल्स के अंतिम मुकाबले में उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब
सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम खचाखच भरा रहा। दर्शकों ने राजस्थानी लोकगीत और बॉलीवुड सॉन्ग्स पर डांस। लखनऊ के मिशेल मार्श और जोश इंग्लिस के शानदार शॉट्स ने माहौल गर्म किया।

जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले रोमांचक मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राजस्थान रॉयल्स के घरेलू सीजन के अंतिम मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे, जिससे पूरा स्टेडियम खचा-खच भरा नजर आया।

मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। दर्शकों ने राजस्थानी लोकगीतों और बॉलीवुड सॉन्ग्स पर जमकर डांस किया। हाथों में अपनी पसंदीदा टीमों के झंडे और चेहरों पर टीमों के लोगो के साथ पहुंचे फैंस का उत्साह अलग ही नजर आ रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर बल्लेबाज मिशेल मार्श और जोश इंग्लिस ने शानदार शॉट्स लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक स्ट्रोक्स खेलते हुए मैच में ऊर्जा भर दी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों की शानदार फील्डिंग और जोश से भरे प्रदर्शन को भी फैंस ने खूब सराहा। युवा स्टार यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
पश्चिमी दिल्ली में स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग के शूटर हकीकत व सागर...
रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....
बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अब सरपट दौडेंगे वाहन, बिना रुके कटेगा टोल
फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र