बैंक लोन फ्रॉड में ईडी का एक्शन : 17.5 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप, 8.50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी नीलाम

कानपुर में एक ठिकाने पर एक साथ सर्च अभियान

बैंक लोन फ्रॉड में ईडी का एक्शन : 17.5 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप, 8.50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी नीलाम

जांच एजेंसी ने कंपनी के निदेशक राधा मोहन अग्रवाल और किशन मोहन अग्रवाल के आवास व दफ्तरों पर भी तलाशी ली।

जयपुर। ईडी राजस्थान सर्किल ने बैंक लोन फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जयपुर स्थित रमेश पावर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर की गई है। कंपनी पर बैंकों को करीब 17.5 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप है। जांच में सामने आया कि बैंक ने अब तक कंपनी से जुड़ी 8.50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी नीलाम कर वसूली कर ली है, जबकि करीब 9 करोड़ रुपए की राशि फ्रॉड में अभी भी खोजी जा रही है।

ईडी ने जयपुर में पांच और कानपुर में एक ठिकाने पर एक साथ सर्च अभियान चलाया। इस दौरान ईडी की टीम ने करीब 12 लाख रुपए नगद और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच एजेंसी ने कंपनी के निदेशक राधा मोहन अग्रवाल और किशन मोहन अग्रवाल के आवास व दफ्तरों पर भी तलाशी ली।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर