प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर का असर : 16 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे, येलो अलर्ट जारी

दिन के तापमान में शीतलहर का असर हल्का रहेगा

प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर का असर : 16 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे, येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।  

जयपुर। उत्तरी भारत से बर्फीली हवाओं के असर से राजस्थान के कई शहरों में शीतलहर का असर बरकरार है। प्रदेश में बने शुष्क मौसम के बीच करीब 16 जिलों में रात के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।  बर्फीली हवाओं के असर से शेखावाटी क्षेत्र में सीकर के आस-पास के हिस्सों में शीतलहर के येलो अलर्ट का असर दिखा। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों में सुबह-शाम शीतलहर का असर नजर आया। शीतलहर के असर के चलते प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान दस डिग्री से नीचे चला गया।  प्रदेश में भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, पिलानी-झुंझुनूं, सीकर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जोधपुर शहर, चूरू, नागौर, अंता-बारां, जालौर, फतेहपुर, करौली, दौसा, लूणकरणसर और झुंझुनूं में रात के तापमान में दस डिग्री से नीचे गिरावट दर्ज की गई।

फतेहपुर में रात का तापमान 5.2 डिग्री रहा
 राज्य के फतेहपुर में रात का तापमान 5.2 डिग्री, नागौर में 5.3 डिग्री, सीकर में 5.8 डिग्री, दौसा में 6.4 डिग्री, लूणकरणसर में 6.8 डिग्री, करौली में 7.6 डिग्री, अंता-बारां और चूरू में 7.9 डिग्री, जालौर में 8.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.2 डिग्री, डबोक-उदयपुर और पिलानी में 8.5 डिग्री, भीलवाड़ा और अलवर में नौ डिग्री, वनस्थली-टोंक और झुंझुनूं में 9.1 डिग्री, जोधपुर शहर में 9.9 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया है।

आगामी सप्ताह भी मौसम शुष्क रहेगा- मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम बने रहने और प्रदेश में सुबह-शाम तेज सर्दी और हल्की शीतलहर का असर बरकरार रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में शेखावाटी सहित जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में सुबह शाम शीतलहर का असर दिखा। प्रदेश में अभी तापमान में कम गिरावट हो रही है, लेकिन अगले सप्ताह के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। दिन के तापमान में शीतलहर का असर हल्का रहेगा। 

Tags: wave

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें