पीएम मोदी की अपील का असर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ट्रेन से बीकानेर दौरे पर रवाना, आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश

प्रदेशाध्यक्ष की यह पहल आमजन के लिए सकारात्मक संदेश

पीएम मोदी की अपील का असर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ट्रेन से बीकानेर दौरे पर रवाना, आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश

मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत और सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग की अपील का असर अब भाजपा नेताओं के व्यवहार में भी दिखाई देने लगा। इसी क्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को रेल मार्ग से बीकानेर प्रवास पर रवाना।

 जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत और सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग की अपील का असर अब भाजपा नेताओं के व्यवहार में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को रेल मार्ग से बीकानेर प्रवास पर रवाना हुए। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ट्रेन से यात्रा कर आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से ऊर्जा बचाने, पेट्रोल-डीजल का सदुपयोग करने, बिना आवश्यकता निजी वाहनों का उपयोग कम करने तथा सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील करते रहे हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने रेल यात्रा को प्राथमिकता दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ट्रेन से यात्रा न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि इससे ईंधन की बचत और यातायात दबाव कम करने में भी मदद मिलती है। प्रदेशाध्यक्ष की यह पहल आमजन के लिए सकारात्मक संदेश मानी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भण्डारों के भौतिक सत्यापन में लापरवाही पर सख्त हुए रजिस्ट्रार, रिपोर्ट नहीं भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी भण्डारों के भौतिक सत्यापन में लापरवाही पर सख्त हुए रजिस्ट्रार, रिपोर्ट नहीं भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी
रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, राजस्थान जयपुर ने भण्डारों के भौतिक सत्यापन में देरी और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। इस संबंध...
नौतपा की तपिश से झुलसा राजस्थान : 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 28 मई बाद बारिश के आसार
गंगा दशमी पर बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ
दुर्भाग्यपूर्ण! नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा पिछली गलतियों से नहीं लिया सबक, केंद्र और एनटीए से मांगा जवाब
जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन : खाचरियावास ने जल भवन पर निकाली रैली, किया मटका फोड़ विरोध
सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख, जानें क्या है भाव
इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा