भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य

सामाजिक सरोकारों की अनूठी मिसाल पेश

भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य

बजाज नगर के महावीर उद्यान में आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति ने संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में “परिंडा लगाओ अभियान” शुरू किया। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी उपलब्ध कराने के संदेश के साथ रमेश ओझा और बृजेन्द्र चौधरी का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने जीव दया, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण को समाज की जिम्मेदारी बताया।

जयपुर। बजाज नगर स्थित महावीर उद्यान में आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति की ओर से गौसेवा एवं मानव सेवा के लिए समर्पित प्रेरणास्रोत संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में “परिंडा लगाओ अभियान” का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने और आमजन में जीव दया का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान ने सामाजिक सरोकारों की अनूठी मिसाल पेश की।

कार्यक्रम के दौरान संस्था संरक्षक एवं ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव (समन्वय) रमेश ओझा तथा अंतरराष्ट्रीय फिटनेस मास्टर एवं किसान नेता बृजेन्द्र चौधरी को समाज सेवा, गौसेवा और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था सचिव नफीस ने कहा कि आज के दौर में मानव सेवा के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सेवा भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार फारूक आफ़रीदी ने अभियान को समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना जगाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। वहीं ईआईआईएम डिजिटल मार्केटिंग इंस्टिट्यूट के सीएमडी फ़िरोज़ खान ने पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम में कोमल जैन, जितेंद्र पाटोदी, युवा नेता फिरोज, शिवाय शर्मा, मकसूद, ,सृष्टि मिश्रा, अनीसा असरानी, फैजान, खुशी गुप्ता, हेजल शर्मा, श्रुति,हर्षित, नीरज, राज, मोहित, हेमंत शर्मा, बजरंग, राहुल सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाने और नियमित रूप से उनमें दाना-पानी भरने का संदेश भी दिया।

Tags: heat

Post Comment

Comment List

Latest News

नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में...
अब खाड़ी में पैर नहीं फैला सकेगा अमेरिका, खामेनेई ने कहा- नई क्षेत्रीय व्यवस्था का निर्माण करें मुस्लिम देश  
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं खराब होती स्थिति
ग्लोबल मंच पर जनजातीय कला : पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को भेंट किए जनजातीय कला का प्रदर्शन करने वाले उपहार
भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य
5 जून से शुरू होगी हाजियों की वापसी, पहली फ्लाइट शाम 8:30 बजे पहुंचेगी जयपुर
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, गठबंधन की गणित पर टिकी नजर, भाजपा कर रही एक सीट पर दावा