54,800 रुपए की बाजी लगाते आठ जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश

54,800 रुपए की बाजी लगाते आठ जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने किया भंडाफोड़
ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर की संयुक्त कार्रवाई में संगठित रूप से ताश जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 54 , 800 रुपए की जुआ राशि बरामद की गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू।

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर की संयुक्त कार्रवाई में संगठित रूप से ताश जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 54 , 800 रुपए की जुआ राशि बरामद की गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि पर्वतपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बीएनएस की धारा 112(2) और आरपीजीओ एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि वे कब से इस तरह संगठित रूप से जुआ खेल रहे थे और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
राजधानी के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के...
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज
राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय
ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई