चुनाव परिणाम : आमेर पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 11 सीटों पर जीत

निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया

चुनाव परिणाम : आमेर पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 11 सीटों पर जीत
पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का दबदबा नजर आया। घोषित 18 वार्डों में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतकर मजबूत बढ़त बनाई। निर्दलीयों के खाते में 4, भाजपा को 2 और आरएलपी को 1 सीट मिली। कुल 21 वार्डों में से अभी 3 के नतीजे बाकी हैं। कांग्रेस की बढ़त से सियासी समीकरण उसके पक्ष में जाते दिख रहे हैं।

जयपुर। आमेर पंचायत समिति चुनाव के परिणामों में कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए घोषित 18 वार्डों में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा को 2 और आरएलपी को 1 सीट मिली है। वार्डवार परिणामों में कांग्रेस ने वार्ड 1, 2, 4, 7, 8, 11, 12, 13, 14, 15 और 18 में जीत हासिल की। निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड 3, 10, 16 और 17 में विजयी रहे। भाजपा ने वार्ड 5 और 9 में जीत दर्ज की, जबकि आरएलपी ने वार्ड 6 में अपना खाता खोला।

आमेर पंचायत समिति में कुल 21 वार्ड हैं, जिनमें से 18 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए पंचायत समिति में अपनी मजबूत स्थिति कायम की है। शेष तीन वार्डों के परिणाम आने बाकी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव परिणाम : आमेर पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 11 सीटों पर जीत चुनाव परिणाम : आमेर पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 11 सीटों पर जीत
पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का दबदबा नजर आया। घोषित 18 वार्डों में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतकर मजबूत बढ़त...
जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई के बाद दूसरे दिन मरम्मत में जुटे दुकानदार, भवनों को फिर सुधारने लगे
ब्रह्मतीर्थ पुष्कर का है पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व
चुनाव परिणाम : जिला परिषद की 9 सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 7 सीटों पर जमाया कब्जा
जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया
बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल
राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, बोले- समझौतावादी प्रधानमंत्री पत्रकारों के सवालों का सामना नहीं कर सकते