5 राज्यों के चुनाव परिणाम : राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर सन्नाटा, कार्यकर्ताओं में निराशा

छोटे-छोटे समूहों में बैठकर नतीजों का विश्लेषण

5 राज्यों के चुनाव परिणाम : राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर सन्नाटा, कार्यकर्ताओं में निराशा

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर नेता और कार्यकर्ता सुबह से पहुंचने शुरू। टीवी स्क्रीनों के सामने जुटकर वे परिणामों का अपडेट ले रहे थे, लेकिन माहौल में उत्साह की कमी साफ नजर आई।

जयपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हुए। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय (पीसीसी) पर नेता और कार्यकर्ता सुबह से पहुंचने शुरू हो गए। टीवी स्क्रीनों के सामने जुटकर वे परिणामों का अपडेट ले रहे थे, लेकिन माहौल में उत्साह की कमी साफ नजर आई। कार्यकर्ताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने से परिणामों पर कोई जोश या उत्सव का माहौल नहीं बन पाया। कुछ नेता चुपचाप परिणाम देखते रहे और बीच-बीच में फोन पर चर्चा करते दिखे। कई वरिष्ठ नेता भी देर से पहुंचे या अनुपस्थित रहे, जिससे मुख्यालय में हलचल की बजाय उदासी छाई रही। दोपहर बाद तो स्थिति और शांत हो गई।

मुख्यालय पर सन्नाटा पसर गया। कार्यकर्ता छोटे-छोटे समूहों में बैठकर नतीजों का विश्लेषण कर रहे थे, लेकिन कोई बड़ी प्रतिक्रिया या जश्न नहीं दिखा। कुछ कार्यकर्ताओं ने निराशा जताते हुए कहा कि परिणामों ने उनसे ज्यादा उम्मीदें नहीं रखी थीं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, कुछ राज्यों में मिले नतीजों पर पार्टी स्तर पर समीक्षा होगी। फिलहाल राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर शांतिपूर्ण माहौल में परिणाम स्वीकार करते नेता-कार्यकर्ता नजर आए। पार्टी के वरिष्ठ नेता बाद में बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत