भाजपा मुख्यालय बिजली कटौती मामले में निलंबित इलेक्ट्रिशियन ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

उच्च अधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग

भाजपा मुख्यालय बिजली कटौती मामले में निलंबित इलेक्ट्रिशियन ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
राजधानी जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस वार्ता के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले में निलंबित किए गए इलेक्ट्रिशियन बाबूसिंह ने कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर अपने साथ एकतरफा कार्रवाई और प्रताड़ना का आरोप।

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस वार्ता के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले में निलंबित किए गए इलेक्ट्रिशियन बाबूसिंह ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर अपने साथ एकतरफा कार्रवाई और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बाबूसिंह ने पत्र में कहा कि वह राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के 400 केवी पावर हाउस, हीरापुरा में इलेक्ट्रिशियन प्रथम के पद पर कार्यरत हैं और उनका दायित्व केवल मेंटिनेंस कार्यों तक सीमित है।

उनका दावा है कि 11 जून को शाम करीब चार बजे आई ट्रिपिंग से उनका कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था और घटना के समय वह उस स्थान पर मौजूद भी नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री की प्रेस वार्ता के दौरान बिजली बाधित होने की घटना के लिए उन्हें सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराकर निलंबित कर दिया गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। बाबूसिंह ने मजदूर संगठनों से मामले में हस्तक्षेप कर उच्च अधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर बाबूसिंह और सहायक अभियंता विपिन शर्मा को निलंबित किया गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गाज़ा शांति रोडमैप योजना : हमास ने फ़िलिस्तीनी गुटों का जवाब संयुक्त राष्ट्र को सौंपा, ट्रंप योजना पर दिया सकारात्मक जवाब गाज़ा शांति रोडमैप योजना : हमास ने फ़िलिस्तीनी गुटों का जवाब संयुक्त राष्ट्र को सौंपा, ट्रंप योजना पर दिया सकारात्मक जवाब
हमास और अन्य फिलिस्तीनी गुटों ने गाजा शांति रोडमैप पर अपनी संयुक्त प्रतिक्रिया संयुक्त राष्ट्र को सौंप दी है। काहिरा...
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल: 'जन कल्याण शिविर' की शुरूआत, इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च किया 'स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान', वाहन रखरखाव होगा आसान और किफायती
रंगों में सजी नन्ही कल्पनाएं: जवाहर कला केंद्र की कला प्रदर्शनी का हुआ भावपूर्ण समापन
पवन कल्याण का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: जन सेना का 'सेना प्रस्थानम्' मिशन शुरू, राष्ट्रीय मुद्दों पर बनेगी रणनीति
एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में इसी माह शुरू होगा पेट्रोल-डीजल उत्पादन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की समीक्षा