आंधी-बारिश के कारण बिजली की मांग में कमी : बिजली कंपनियों को मिली राहत, पिछले साल की तुलना में आपूर्ति के ग्राफ में गिरावट
पिछले एक सप्ताह में 700 लाख यूनिट तक फील्ड में पावर सप्लाई कम
बेमौसम बारिश से बिजली कंपनियों को राहत। प्रदेश में बिजली मांग घटी और एक सप्ताह में करीब 700 लाख यूनिट सप्लाई कम। 31 मार्च को 2663 लाख यूनिट से घटकर 7 अप्रैल को 1987 लाख यूनिट आपूर्ति। पिछले वर्ष की तुलना में भी मांग में गिरावट दर्ज।
जयपुर। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने बिजली कंपनियों को राहत की सांस दी है। प्रदेशभर में बारिश के दौर के बीच बिजली की मांग में कमी आई है। पिछले एक सप्ताह में 700 लाख यूनिट तक फील्ड में पावर सप्लाई कम हुई है। गर्मी के चलते 31 मार्च को फील्ड में आपूर्ति की गई 2663 लाख यूनिट बिजली, लेकिन इसके बाद बारिश की सक्रियता के चलते लगातार डिमाण्ड कम हो रही है।
डिस्कॉम रिकॉर्ड के मुताबिक एक अप्रेल को 2395 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति, 2 अप्रेल को 2470 लाख यूनिट, 3 अप्रेल को 2332 लाख यूनिट, 4 अप्रेल को 2259 लाख यूनिट, 5 अप्रेल को 2221 लाख यूनिट, 6 अप्रेल को 2296 लाख यूनिट, 7 अप्रैल को 1987 लाख यूनिट आपूर्ति की गई। पिछले साल की तुलना में भी देखे, तो राजस्थान में बिजली आपूर्ति के ग्राफ में जबरदस्त गिरावट आई है।

Comment List