विद्युत प्रसारण निगम ने 2025-26 में कमाया 644 करोड़ रुपए का लाभ, 4048 करोड़ के पूंजीगत व्यय से मजबूत होगी बिजली अवसंरचना
निगम की कुल आय लगभग 4639 करोड़ रुपये रही
राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 644 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित। निगम की अध्यक्ष आरती डोगरा ने बताया कि कुल आय 4639 करोड़ और व्यय 3995 करोड़ रुपये।
जयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 644 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। निगम की अध्यक्ष आरती डोगरा ने बताया कि प्रसारण निगम की 339वीं बोर्ड बैठक में वर्ष 2025-26 के वार्षिक लेखों को अनुमोदित किया गया। उन्होंने बताया कि अनुमोदित लेखों के अनुसार, निगम की कुल आय लगभग 4639 करोड़ रुपये रही, जबकि कुल व्यय करीब 3995 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस प्रकार निगम ने 644 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो निगम के सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन और कार्यकुशलता को दर्शाता है। अध्यक्ष आरती डोगरा ने कहा कि निगम लगातार विद्युत प्रसारण व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की दिशा में कार्य कर रहा है।
वार्षिक लेखों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम द्वारा कुल 4048 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय भी किया गया, जिससे राज्य में विद्युत प्रसारण अवसंरचना के विकास को गति मिली है।

Comment List