एलिगेंते मॉडल यूनाइटेड नेशंस सीजन 3  शुरू, युवा विचारों का महासंगम बना मंच

विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी

एलिगेंते मॉडल यूनाइटेड नेशंस सीजन 3  शुरू, युवा विचारों का महासंगम बना मंच

एलिगेंते MUN 2026 का तीसरा संस्करण शुरू, 19 अप्रैल तक चलेगा। शहर के स्कूलों के विद्यार्थी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि सुमन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। आयोजन में AIPPM, UNHRC, IPL, महाभारत व इंटरनेशनल प्रेस समितियों के जरिए वैश्विक मुद्दों पर बहस, नेतृत्व और कूटनीति कौशल को मंच मिल रहा है।

जयपुर। राजधानी में संवाद, कूटनीति और नेतृत्व क्षमता का उत्सव एक बार फिर जीवंत हो उठा है। एलिगेंते मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) 2026 के तीसरे संस्करण का शुभारंभ निजी स्कूल की सहभागिता में शुरू किया गया। यह दो दिवसीय आयोजन 19 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुमन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को वैश्विक मुद्दों पर जागरूक होकर नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन के सेक्रेटरी जनरल देवांश गोधा ने अपने संबोधन में कहा कि एलिगेंते MUN केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव है। यह मंच उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने, तार्किक सोच विकसित करने और जिम्मेदार नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। हनु चौहान ने बताया कि इस वर्ष का सम्मेलन पहले से अधिक व्यापक और संरचित है, जहां प्रतिभागियों को वास्तविक अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप बहस और निर्णय प्रक्रिया का अनुभव मिलेगा। नीलाक्ष अधिकारी ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल MUN आयोजित करना नहीं, बल्कि एक ऐसी बौद्धिक संस्कृति तैयार करना है जहां भारत का हर युवा आत्मविश्वास के साथ अपने विचार विश्व स्तर पर प्रस्तुत कर सके।

इस आयोजन में  एआईपीपीएम  ( ऑल इंडिया पॉलीटिकल पार्टी मीट )  यूएनएचआरसी ( यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट कमिशन ) आईपीएल, महाभारत, आईपी  ( इंटरनेशनल प्रेस ) समेत पांच प्रमुख समितियों का गठन किया गया है जिनमें विद्यार्थी विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे।

Tags: elegant

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिलाओं को आरक्षण के अधिकार से वंचित रखने का उत्सव मना रहे विपक्षी दल : उन्हें परिसीमन की व्यवस्था पर विश्वास नहीं, रविशंकर ने कहा- संविधान को नहीं समझती कांग्रेस महिलाओं को आरक्षण के अधिकार से वंचित रखने का उत्सव मना रहे विपक्षी दल : उन्हें परिसीमन की व्यवस्था पर विश्वास नहीं, रविशंकर ने कहा- संविधान को नहीं समझती कांग्रेस
भाजपा ने कांग्रेस पर महिलाओं के 33% आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया। स्मृति इरानी ने कहा, कांग्रेस की...
राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश पर गहलोत ने उठाए सवाल : देश में भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे भारत में की पदयात्रा, कहा- उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण
युवाओं में भी बढ़ रही गठिया की बीमारी : जागरूकता के लिए अल्बर्ट हॉल पर होगी वॉकथॉन, मरीजों के साथ आम लोग भी ले सकेंगे भाग
कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू : पार्टी ने की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी, जोगाराम पटेल ने कहा- चुनावों में जनता देगी इसका जवाब
राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना : दिल्ली से तमिलनाडु पर शासन करना चाहती है भाजपा, बोले- तमिलनाडु में चाहते है ऐसा मुख्यमंत्री, जो केंन्द्र के आदेशों पर चले
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में मादा बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, चिकित्सकों की निगरानी में शावक
मिड डे मिल के श्रमिकों का भुगतान नहीं : रसोइयों को आर्थिक तंगी, संगठन ने अधिकारियों को पत्र लिखकर उठाई मांग