चैत्र नवरात्रा मेले के चलते आमेर महल में हाथी सवारी बंद : शिलामाता मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए लिया निर्णय, जानें किस समय तक खुला रहेगा महल
टिकट वितरण की व्यवस्था सिंहपोल द्वार पर की
चैत्र नवरात्रा मेले के दौरान आमेर महल स्थित शिला माता मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 18 से 28 मार्च तक हाथी सवारी पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। आमेर महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि इस दौरान महल सुबह 8 से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा और टिकट सिंहपोल द्वार से मिलेंगे।
जयपुर। आमेर महल परिसर स्थित शिला माता मंदिर में चैत्र नवरात्रा मेले के दौरान दर्शनार्थियों की भारी भीड़ और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आमेर महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि आमेर महल में हाथी सवारी का संचालन 18 से 28 मार्च तक पूर्णतया बंद रहेगा।
यह निर्णय विशेष रूप से मंदिर में आने वाली श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या और जलेब चौक क्षेत्र में भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए लिया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। डॉ. छोलक ने बताया कि इस अवधि में आमेर महल पर्यटकों के लिए प्रतिदिन प्रातः 8 से सायं 5:30 बजे तक ही खुला रहेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए महल में प्रवेश के लिए टिकट वितरण की व्यवस्था सिंहपोल द्वार पर की गई है।

Comment List