राजस्थान के उभरते कलाकारों को मिला मंच, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू

प्रदर्शनी 30 नवंबर तक चलेगी

राजस्थान के उभरते कलाकारों को मिला मंच, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
प्रदेश के युवा और उभरते कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने के लिए राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में गुरुवार से चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हो गई। यह प्रदर्शनी 30 नवंबर तक चलेगी। केंद्र की प्रथम मंजिल स्थित आर्ट गैलरी में प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक दर्शक इसे देख सकेंगे।

जयपुर। प्रदेश के युवा और उभरते कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने के लिए राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में गुरुवार से चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हो गई। यह प्रदर्शनी 30 नवंबर तक चलेगी। केंद्र की प्रथम मंजिल स्थित आर्ट गैलरी में प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक दर्शक इसे देख सकेंगे। प्रदर्शनी में जयपुर, उदयपुर, कोटा, बूंदी, अजमेर और भरतपुर सहित प्रदेश के कई जिलों के कलाकारों की 50 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इनमें आधुनिक व समकालीन कला, लोक एवं पारंपरिक कला, यथार्थवादी चित्रण और प्रयोगात्मक रचनाएं शामिल हैं।

कई कलाकारों ने राजस्थान की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत, जीवनशैली और सामाजिक परिवेश को आधुनिक दृष्टि से उकेरा है। इस तरह प्रदर्शनी में परंपरा और समकालीन अभिव्यक्ति का सुंदर मेल देखने को मिलता है। प्रदर्शनी का संयोजन केंद्र की क्यूरेटर निखत अंसारी ने किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : उम्मेदपुरा आवासीय योजना के फ्लैट अब 10 साल की किश्तों में मिलेंगे असर खबर का : उम्मेदपुरा आवासीय योजना के फ्लैट अब 10 साल की किश्तों में मिलेंगे
ईडब्ल्यूएस की किश्त 4900 और एलआईजी की 7800 रुपए प्रतिमाह होगी, किश्तों पर नहीं लगेगा ब्याज।
तालेड़ा में दोपहर तक 32.78 प्रतिशत मतदान दर्ज, सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी रही मतदाताओं की कतारें
कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक वन स्वीकृति, अभी वन भूमि का हस्तांतरण नहीं 
फलौदी रेंज में पकड़े गए लेपर्ड को वन क्षेत्र में किया रिलीज, तोदड़ा में आबादी के आसपास लगातार हो रही थी लेपर्ड की मूवमेंट
चाय की दुकान से वंदे भारत तक... भारत में ये 5 बदलाव देख हैरान रह गई पोलैंड की मॉडल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का किया स्वागत, राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा  
भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा : सीएम भजनलाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित भाजपाइयों ने किया पैदल मार्च