अभिनय में निखरते हुनर : नई ऊर्जा के साथ उभरते कलाकार, वर्कशॉप में बताया- फिल्म के लिए ऑडिशन कैसे दे
चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी सहित अन्य मौजूद रहे
वैशाली नगर स्थित एसआर टॉवर में कला कर्म प्रोडक्शन हाउस की एक्टिंग थिएटर वर्कशॉप युवा कलाकारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फिल्म ऑडिशन तकनीक, इम्प्रोवाइजेशन और अलग-अलग भावों में डायलॉग प्रस्तुति का प्रशिक्षण दिया गया। निर्देशक विपिन शर्मा और थिएटर आर्टिस्ट प्रदीप सोलंकी ने अभिनय के गुर सिखाए। चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी सहित कई प्रतिभागी मौजूद रहे।
जयपुर। वैशाली नगर स्थित एस आर टॉवर में कला कर्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से आयोजित एक्टिंग थिएटर वर्कशॉप उभरते कलाकारों के लिए बेहतरीन मंच बन रही है। वर्कशॉप में फिल्म के लिए ऑडिशन कैसे दे के बारे बताया ।
इम्प्रोवाइजेशन तकनीक के जरिए एक ही डायलॉग को अलग-अलग अंदाज और भावों में प्रस्तुत करने का अभ्यास कराया गया, जिससे कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास बढ़ा। फिल्म निर्देशक विपिन शर्मा और थिएटर आर्टिस्ट प्रदीप सोलंकी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को अभिनय की गहराई सिखाई गई है। इस मौके पर चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी सहित अन्य मौजूद रहे।

Comment List