डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित
नई तकनीकों के उपयोग पर भी विचार-विमर्श
राज्य में दूरसंचार ढांचे को मजबूत बनाने और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को गति देने के उद्देश्य से सचिवालय में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की 17वीं बैठक आयोजित। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की। इस दौरान प्रदेश में टेलीकॉम परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और इंटरनेट कनेक्टिविटी को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा।
जयपुर। राज्य में दूरसंचार ढांचे को मजबूत बनाने और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को सचिवालय में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की 17वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की। इस दौरान प्रदेश में टेलीकॉम परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और इंटरनेट कनेक्टिविटी को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों ने राज्य में मोबाइल नेटवर्क, फाइबर केबल और डिजिटल संचार सेवाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा प्रस्तुत की। मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए मजबूत दूरसंचार व्यवस्था बेहद जरूरी है।
उन्होंने संबंधित विभागों और टेलीकॉम कंपनियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि दूरदराज क्षेत्रों में भी बेहतर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में विभिन्न टेलीकॉम परियोजनाओं की प्रगति, इंटरनेट सेवाओं के विस्तार और नई तकनीकों के उपयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से आमजन को निर्बाध डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Comment List