जयपुर एयरपोर्ट : 2 दिन से ग्राउंडेड एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, तकनीकी खराबी दूर करने में जुटे इंजीनियर

दिल्ली रवाना होने से पहले विमान में आई खराबी

जयपुर एयरपोर्ट : 2 दिन से ग्राउंडेड एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, तकनीकी खराबी दूर करने में जुटे इंजीनियर
जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान पिछले दो दिनों से ग्राउंडेड है। इसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को यह विमान नियमित फ्लाइट के रूप में संचालित हो रहा था।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान पिछले दो दिनों से ग्राउंडेड है। विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे उड़ान संचालन से हटाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को यह विमान नियमित फ्लाइट के रूप में संचालित हो रहा था। दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारी के दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। इसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ा कर दिया गया।

विमान में आई खराबी को दूर करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंजीनियरों की टीम जुटी हुई है। तकनीकी जांच और मरम्मत का काम जारी है। एयरलाइन की ओर से विमान को दोबारा उड़ान के लिए तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे विमान जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद