मेगा पेट कार्निवल में उमड़ा उत्साह : 2 हजार से अधिक डॉग्स का रजिस्ट्रेशन, अब घर बैठे होगी ऑनलाइन सुविधा

बिना रजिस्ट्रेशन मिले पालतू कुत्ते पर 5 हजार तक जुर्माना

मेगा पेट कार्निवल में उमड़ा उत्साह : 2 हजार से अधिक डॉग्स का रजिस्ट्रेशन, अब घर बैठे होगी ऑनलाइन सुविधा
जयपुर में मेगा पेट कार्निवल के दौरान 2,000 से अधिक पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन और करीब 1,000 एंटी रेबीज वैक्सीनेशन किए गए। नगर निगम ने ऑनलाइन पेट रजिस्ट्रेशन सुविधा भी शुरू की है। 30 सितंबर के बाद बिना रजिस्ट्रेशन पाए जाने पर पालतू कुत्ते के मालिक पर 5,000 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।

जयपुर। नगर निगम जयपुर की ओर से आयोजित एक दिवसीय मेगा पेट कार्निवल में आमजन और पेट ओनर्स का जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। अभियान के तहत पालतू कुत्तों और बिल्लियों के लिए एंटी रेबीज वैक्सीनेशन एवं ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम में अब तक 2 हजार से अधिक डॉग्स का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। साथ ही नगर निगम ने ऑनलाइन पेट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी शुरू कर दी है, जिससे अब नागरिक घर बैठे अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करा सकेंगे। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि पालतू पशुओं का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करने, रेबीज की रोकथाम और जिम्मेदार पेट ओनरशिप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000 निर्धारित किया गया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन के साथ एंटी रेबीज वैक्सीनेशन एवं आवश्यक औपचारिकताएं भी शामिल हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्रेशन की सुविधा लगातार जारी रहेगी, लेकिन 30 सितंबर के बाद यदि कोई पालतू कुत्ता बिना रजिस्ट्रेशन के पाया गया तो उसके मालिक पर 5000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। गंभीर मामलों में नगर निगम संबंधित पालतू पशु को अपने कब्जे में भी ले सकता है। कार्निवल में मनोरंजन और जागरूकता का अनूठा संगम भी देखने को मिला। एक कैफे की ओर से तैयार किया गया 30 किलो वजनी डॉग पिज्जा आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे पेट डॉग्स और कम्युनिटी डॉग्स को खिलाया गया। मौके पर पेट्स के लिए नेम टैग, विशेष आइसक्रीम और पेट ओनर्स के लिए आकर्षक उपहार भी वितरित किए गए। अभियान में इंटरनेशनल डॉग बाजार के संस्थापक वीरेन शर्मा और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान करीब 50 डॉग एडॉप्शन, 2,000 रजिस्ट्रेशन और लगभग 1000 वैक्सीनेशन भी किए गए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शारजाह की फ्लाइट दो घंटे से अधिक लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार शारजाह की फ्लाइट दो घंटे से अधिक लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
जयपुर से शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की उड़ान सोमवार सुबह दो घंटे से अधिक देरी से रवाना हुई। शारजाह...
समाज को सकारात्मक संदेश देने की पहल, नाटक गुम के सभी शो होंगे नि:शुल्क
जंतर-मंतर विवाद में पीएम मोदी को गाली देने वाली नाबालिग को राहत: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस, माफी और उम्र के आधार पर लिया फैसला
8.30 करोड़ रुपए की कपड़ा ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भरोसा जीतकर कारोबारियों को लगाया करोड़ों रुपए का चूना
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
राष्ट्रमंडल खेल-2026 : गुलवीर सिंह ने पांच हजार मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक, भारत को एथलेटिक्स में दिलाया एक और पदक
मेगा पेट कार्निवल में उमड़ा उत्साह : 2 हजार से अधिक डॉग्स का रजिस्ट्रेशन, अब घर बैठे होगी ऑनलाइन सुविधा