अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में संविधान हत्या दिवस पर प्रदर्शनी, घनश्याम तिवाड़ी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन 

आज सारे देश में संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा 

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में संविधान हत्या दिवस पर प्रदर्शनी, घनश्याम तिवाड़ी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन 

सचिव, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली एवं शासन उप सचिव, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर संविधान हत्या दिवस विषयक प्रदर्शनी लगाई गई।

जयपुर। राजकीय केन्द्रीय संग्रहालय, अल्बर्ट हॉल में 1975 के आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुबह 10:30 बजे सचिव, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली एवं शासन उप सचिव, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर संविधान हत्या दिवस विषयक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद  घनश्याम तिवाड़ी ने किया। इस अवसर पर नगर निगम ग्रेटर महापौर, पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ पंकज धरेंद्र, आमेर महल अधीक्षक डॉ राकेश छोलक, हवामहल स्मारक अधीक्षक सरोजनी चंचलानी, जंतर मंतर स्मारक अधीक्षक प्रतिभा यादव, नाहरगढ दुर्ग अधीक्षक सोहन लाल चौधरी, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय अधीक्षक महेंद्र कुमार निम्हल सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि आज सारे देश में संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस दौरान इमरजेंसी लगा कर लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने की कोशिश की गई। लोगों को जबरन जेलों में डाला गया। इस दौरान सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने इमरजेंसी से जुड़े कई संस्मरण लोगों के बीच साझा किए।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन