राजस्थान में ₹35,107 करोड़ से अधिक से सड़कों का विस्तार, गांवों और ढाणियों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

सरकार का फोकस प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक सड़क सुविधा पहुंचाने पर

राजस्थान में ₹35,107 करोड़ से अधिक से सड़कों का विस्तार, गांवों और ढाणियों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के गांवों, ढाणियों और शहरों को पक्की सड़कों से जोड़ने के लिए 35,107.81 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा रहे। सरकार का लक्ष्य दूरदराज क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचाना। जयपुर संभाग में भी करोड़ों रुपए के सड़क विकास कार्य जारी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान का कोई भी गांव, ढाणी या शहर विकास की मुख्यधारा से अछूता नहीं रहे, इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार प्रदेश में मजबूत सड़क कनेक्टिविटी का विस्तार कर रही है। प्रदेश के सभी जिलों में गांवों, ढाणियों और शहरों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम तेजी से जारी है। इस पर ₹35,107.81 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क केवल आवागमन को सुगम नहीं बनाएगा, बल्कि गांवों को शहरों, किसानों को बाजारों और युवाओं को रोजगार एवं नए अवसरों से जोड़ने का माध्यम बनेगा। सरकार का फोकस प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक सड़क सुविधा पहुंचाने पर है।

जयपुर संभाग में सड़क कार्यों पर खर्च जयपुर संभाग के जिलों में भी सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए बड़ी राशि निर्धारित की गई है। जयपुर में ₹989.28 करोड़, अलवर में ₹1,044.94 करोड़, दौसा में ₹364.95 करोड़, सीकर में ₹765.16 करोड़, झुंझुनूं में ₹1,257.24 करोड़, कोटपूतली-बहरोड़ में ₹593.16 करोड़ और खैरथल-तिजारा में ₹344.13 करोड़ की लागत से सड़क विकास के कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि पक्की सड़कों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होने के साथ कृषि उपज की बाजार तक पहुंच आसान होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार जैसी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच भी मजबूत होगी।

 

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवकाश के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, श्रीविजयनगर चुनाव पर अहम आदेश अवकाश के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, श्रीविजयनगर चुनाव पर अहम आदेश
बाबा रामदेव जयंती के अवकाश के बावजूद सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनाव से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। मामलों...
निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास