राजस्थान के हर जिले में एक्सपोर्ट हब हो रहा विकसित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- ODOP नीति से राजस्थान के कारीगरों को मिल रही वैश्विक पहचान

अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिल रही

राजस्थान के हर जिले में एक्सपोर्ट हब हो रहा विकसित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- ODOP नीति से राजस्थान के कारीगरों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ODOP नीति से राजस्थान के हर जिले को एक्सपोर्ट हब बनाया जा रहा। कारीगरों व हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान मिल रही। स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल रहा, रोजगार और आय बढ़ रही। नीति ‘विकसित राजस्थान’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान की माटी का गौरव और यहां के कारीगरों का अद्वितीय कौशल अब वैश्विक पटल पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कीवन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) नीति के माध्यम से राजस्थान का प्रत्येक जिला धीरे-धीरे एक मजबूत एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित हो रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ODOP केवल एक सरकारी नीति नहीं, बल्कि प्रदेश के शिल्पकारों, हस्तशिल्प कलाकारों और पारंपरिक उद्यमियों के सपनों को नई उड़ान देने का सशक्त माध्यम है। इस पहल से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिल रही है, जिससे कारीगरों की आय बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला और हस्तशिल्प विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। राज्य सरकार इन कलाओं के संरक्षण और कारीगरों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ODOP नीति के जरिए स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी औरविकसित राजस्थानकी अवधारणा को और मजबूती प्राप्त होगी।

 

Read More गिरफ्तारी के आधार नहीं बताने के आधार पर जासूस को जमानत, हर माह संबंधित थाने में हाजिरी देगा आरोपी

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
राजस्थान सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य शहरी कारोबारों के लिए नई लाइसेंस फीस व्यवस्था लागू। स्वायत्त शासन विभाग की...
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ई-रिक्शा बैटरी चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार