भीषण गर्मी और उमस ने बढ़ाई बिजली की मांग, ओवरलोड हो रहे शहर के ट्रांसफार्मर

पीक ऑवर्स में बिजली घंटों गुल

भीषण गर्मी और उमस ने बढ़ाई बिजली की मांग, ओवरलोड हो रहे शहर के ट्रांसफार्मर
प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग 3,566 लाख यूनिट तक पहुंच गई, ट्रिपिंग और कटौती की शिकायतें बढ़ी। जयपुर में रात 11 से 2 बजे के बीच सबसे ज्यादा परेशानी। झोटवाड़ा, मुरलीपुरा सहित कई इलाकों में ट्रांसफार्मर लोड नहीं झेल पा रहे।

जयपुर। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बढ़ते लोड के कारण कई शहरों और कस्बों में बिजली ट्रिपिंग और बार-बार बिजली गुल होने की शिकायतें बढ़ गई हैं। जयपुर में हालात अधिक गंभीर बने हुए हैं, जहां दिन और रात में भी लोगों को लंबे समय तक बिजली गुल का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात 11 बजे से 2 बजे के बीच देखने को मिल रही है। इससे उनके दैनिक जीवन और काम पर भी असर पड़ रहा है। इस बीच रविवार को प्रदेश में बिजली की मांग 3,566 लाख यूनिट तक पहुंच गई। हालांकि ऊर्जा विभाग का दावा है कि प्रदेश में बिजली की उपलब्धता पर्याप्त है और रिकॉर्ड मांग को भी बिना कटौती पूरा किया जा रहा है।

ट्रांसफार्मर नहीं झेल पा रहे लोड, यहां समस्या ज्यादा : जयपुर में इन दिनों उमस भरी भीषण गर्मी से एसी-कूलर की जरूरत बढ़ गई है। दिन रात एसी कूलर चलने के कारण बिजली डिमांड बढ़ने के साथ ही लोड भी बढ़ जाता है। शहर के ट्रांसफार्मर इस गर्मी में लोड झेल नहीं पा रहे हैं। शहर के झोटवाड़ा, शास्त्रीनगर, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर, प्रतापनगर, जगतपुर, चारदीवारी सहित कई इलाकों में यह समस्या ज्यादा है। यहां शिकायत के कई घंटों बाद भी समाधान नहीं हो रहा हैं।

17 हजार 353 मेगावट रही पीक डिमांड :

दूसरी ओर, ऊर्जा विभाग के जारी डेटा के अनुसार इस गर्मी के सीजन में अब तक सर्वाधिक बिजली मांग 27 मई की रात 10.30 बजे 17 हजार 333 मेगावाट दर्ज की गई जबकि उपलब्धता 17,353 मेगावाट रही।

Read More आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में रची साजिश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। इसके...
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू