राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कल से आंधी-बारिश की हो सकती है दस्तक

सीमावर्ती इलाकों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस के करीब

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कल से आंधी-बारिश की हो सकती है दस्तक

राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में 27 और 28 मई को तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहने की संभावना। इस दौरान अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में 27 और 28 मई को तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं बीकानेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में तापमान 46 से 47 डिग्री तक दर्ज होने के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि गर्मी से राहत की उम्मीद भी जताई गई है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 29 से 31 मई के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में तेज धूलभरी आंधी, 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी और हीटवेव से राहत मिलने लगेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाकाबंदी ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई नाकाबंदी ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई
एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत। नाकाबंदी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे कांस्टेबल की बाइक अनियंत्रित...
पेपर लीक गैंग पर CBI ने कसा शिकंजा : नीट मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 13 आरोपी सलाखों के पीछे
मरीज निजी अस्पताल में भर्ती, सरकारी मशीनरी रिपोर्ट में कह रही स्वस्थ
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर के आदेश, बाल वाहिनी बस संचालन में फर्जीवाड़ा
भारत का चीन-पाकिस्तान को करारा जवाब : जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं
27.54 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल