17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या : घर के बाहर थे परिजन, जानें पूरा मामला

पुलिस ने मामला दर्ज किया

17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या : घर के बाहर थे परिजन, जानें पूरा मामला
विश्वकर्मा थाना इलाके में मंगलवार शाम 17 वर्षीय नेहा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन बाहर थे और घर का गेट अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीन शेड हटाकर अंदर दाखिल हुई और गेट खोला। पुलिस ने शव मॉर्चरी भिजवाकर मामला दर्ज किया है। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में मंगलवार शाम 17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन घर के बाहर थे। लड़की ने घर का गेट अंदर से बंद कर लिया था। वह एक बेरिंग फैक्ट्री में काम करती थी। घटना की सूचना मिलने पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस के अनुसार, घर का गेट अंदर से बंद होने के कारण पुलिसकर्मी टीन शेड हटाकर घर के अंदर दाखिल हुए और गेट की कुंडी खोली। इसके बाद फंदा काटकर लड़की को नीचे उतारा गया। उसकी पहचान नेहा के रूप में हुई है।

सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

विश्वकर्मा थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

 

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी
घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की आज, 30 सितंबर अंतिम तिथि है। ई-केवाईसी लंबित रहने पर 1 अक्टूबर...
इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय
राजधानी में नागरिकों को तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का संकल्प : रेखा गुप्ता
17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या : घर के बाहर थे परिजन, जानें पूरा मामला
11 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, 9 दिनों में नौ स्वरूपों की पूजा
विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर ने मनाई अपनी जीवंत विरासत, “जनता के लिए पर्यटन, भविष्य के लिए विरासत”
यात्री वाहनों के लिए कैफे-3 अधिसूचना का वाहन उद्योग ने किया स्वागत, ईंधन खपत में कमी के साथ नई तकनीकों और निवेश को मिलेगा बढ़ावा