किसानों को मिला संबल : 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए हस्तांतरित, प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती
योजना के तहत अब तक बड़ी राहत प्रदान
राज्य सरकार द्वारा किसानों की समृद्धि और खुशहाली के उद्देश्य से संचालित योजना के तहत अब तक बड़ी राहत प्रदान। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 30 जून 2024 को टोंक में इस योजना का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद से लगातार किसानों के खातों में सहायता राशि हस्तांतरित की जा रही।
जयपुर। राज्य सरकार द्वारा किसानों की समृद्धि और खुशहाली के उद्देश्य से संचालित योजना के तहत अब तक बड़ी राहत प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 30 जून 2024 को टोंक में इस योजना का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद से लगातार किसानों के खातों में सहायता राशि हस्तांतरित की जा रही है। योजना के अंतर्गत अब तक पांच किस्तों के माध्यम से कुल 2726 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं। प्रथम किस्त में 65 लाख से अधिक किसानों को लगभग 653 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई, जिसमें प्रत्येक किसान को 1000 रुपये प्राप्त हुए।
इसके बाद 13 दिसम्बर 2024 को द्वितीय एवं तृतीय किस्त की एकमुश्त राशि के रूप में 1000-1000 रुपये प्रदान किए गए, जिसके तहत कुल 702 करोड़ रुपये वितरित किए गए। चतुर्थ किस्त 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस के अवसर पर नदबई में जारी की गई, जिसमें 718 करोड़ रुपये किसानों के खातों में स्थानांतरित किए गए। वहीं, 22 जनवरी 2026 को सिरोही में पांचवीं किस्त के रूप में 653 करोड़ रुपये वितरित किए गए। इस योजना से प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है और उनकी आजीविका को संबल प्राप्त हुआ है।

Comment List