आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रहा राजस्थान का किसान, मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित प्रदेश की मजबूत नींव तैयार कर रहा
प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का किसान अब केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से कृषि क्षेत्र में नई पहचान बना रहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे खेती अधिक लाभकारी और सुविधाजनक बन सके।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान का किसान अब केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से कृषि क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे खेती अधिक लाभकारी और सुविधाजनक बन सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान ड्रोन तकनीक, स्मार्ट फार्मिंग, डिजिटल उपकरणों और आधुनिक कृषि मशीनों का उपयोग कर उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं।
इससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है, वहीं फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण, अनुदान और डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित राजस्थान की मजबूत नींव तैयार कर रहा है। आधुनिक तकनीक से सशक्त किसान न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नवाचार आधारित खेती राजस्थान को कृषि विकास के नए शिखर तक पहुंचाएगी।

Comment List