जयपुर में लो-फ्लोर बस कर्मचारियों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी, हालात तनावपूर्ण, प्रशासन पर बढ़ा दबाव

मांगों पर सकारात्मक समाधान नहीं

जयपुर में लो-फ्लोर बस कर्मचारियों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी, हालात तनावपूर्ण, प्रशासन पर बढ़ा दबाव

जयपुर में JCTSL कर्मचारी अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर भीषण गर्मी में धरने पर हैं। चार दिनों से आमरण अनशन कर रहे मनीष और नरेंद्र की तबीयत बिगड़ने से तनाव बढ़ गया है। प्रबंधन की बेरुखी के खिलाफ कर्मचारियों ने मंगलवार से मुख्यालय पर प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है।

जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) के कर्मचारी अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर भीषण गर्मी में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन अब तक न तो वार्ता के लिए आगे आया है और न ही उनकी मांगों के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया है। चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे मनीष श्रीमाली और नरेंद्र गोचर की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे अन्य कर्मचारियों में भी चिंता बढ़ गई है। यह आमरण अनशन जेसीटीएसएल मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले चल रहा है।

कर्मचारियों का कहना है कि यदि आज भी मांगों पर सकारात्मक समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मंगलवार से जेसीटीएसएल मुख्यालय और डीएलबी कार्यालय पर आमरण अनशन करते हुए धरना दिया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार और प्रबंधन से जल्द हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की है, ताकि बस सेवा प्रभावित न हो और कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54 सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। तालवृक्ष रेंज क्षेत्र में विचरण कर रही बाघिन ST-22 ने...
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें