दीपों की रोशनी में खिला सखियों का साथ, माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट
दीयों से सजा उत्सव
सी-स्कीम स्थित माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट धूमधाम से मनाई गई। प्रदर्शनी, दीया सजाने की गतिविधि, खजाने की खोज और मनोरंजक खेल आयोजन के खास आकर्षण रहे। सजे-धजे फोटोबूथ पर सदस्यों ने यादगार पल संजोए। संस्थापक मेघा गुप्ता और कोर टीम ने महिलाओं के आपसी जुड़ाव और रचनात्मकता को मंच देने का संदेश दिया।
जयपुर। दीपावली की रोशनी और उत्सव के रंगों के बीच एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट सी-स्कीम स्थित माया महल में धूमधाम से मनाई गई। त्योहारी उमंग, परिधानों और दोस्ती के इस संगम में शहर की महिला सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। संस्थापक मेघा गुप्ता ने बताया कि आयोजन में एक प्रदर्शनी लगाई गई। जहां सदस्यों ने त्योहारी रंगों और नए डिजाइनों को देखा।
इसके साथ आपसी जुड़ाव, नए विचारों के आदान-प्रदान और मेल-मिलाप को भी महत्व दिया गया। सदस्यों ने दीया बनाने की गतिविधि में अपनी रचनात्मकता दिखाई। त्योहारी खजाने की खोज और खेलों ने माहौल में रोमांच और हंसी घोल दी। सजा हुआ फोटोबूथ आकर्षण का केंद्र रहा। कोर टीम की प्राची, अनी जैन, राखी खंडेलवाल और दीप्ति ने बताया कि एफबीएस का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच देना है। जहां वे एक-दूसरे से जुड़ें।
Tags: diwali
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Nov 2026 19:01:41
मुंबई। संजय राउत ने महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि अजित पवार की राकांपा में सत्ता पार्थ...

Comment List