पामकोर्ट कॉलोनी में लेपर्ड का खौफ बरकरार : वन विभाग अलर्ट पर, लगातार जारी मॉनिटरिंग
वन विभाग ने मौके पर ट्रैप पिंजरा भी लगाया
जयपुर के जगतपुरा स्थित पामकोर्ट कॉलोनी में लेपर्ड की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूवमेंट ने कॉलोनीवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
जयपुर। जयपुर के जगतपुरा स्थित पामकोर्ट कॉलोनी में लेपर्ड की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूवमेंट ने कॉलोनीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में देर रात करीब 1:40 बजे एक घर के बाहर लेपर्ड घूमता नजर आया, जिससे लोगों में भय और बढ़ गया।
यह इलाका झालाना लेपर्ड रिजर्व से सटा हुआ है, जहां से वन्यजीवों की आवाजाही आम मानी जाती है, लेकिन रिहायशी क्षेत्र में बार-बार लेपर्ड का दिखना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर स्थिति बनाता जा रहा है। वन विभाग ने मौके पर ट्रैप पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन तीन दिन बाद भी लेपर्ड पकड़ में नहीं आया है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, रात में बाहर न निकलने और बच्चों को अकेले न छोड़ने की अपील की है।

Comment List