फरवरी में सर्दी से ‘36 का आंकड़ा’ : बाड़मेर में पारा 36 डिग्री पार, अधिकांश जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार

होली पर तेज गर्मी संभव

फरवरी में सर्दी से ‘36 का आंकड़ा’ : बाड़मेर में पारा 36 डिग्री पार, अधिकांश जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार

प्रदेश में सर्दी का असर खत्म हाने के साथ गर्मी ने दिखाया अभी से असर। राजधानी में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर। वैज्ञानिकों का मानना है कि होली के दौरान तेज गर्मी रह सकती है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर तक दर्ज हो सकता है।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का असर फिर से खत्म हो गया है। गर्मी ने अभी से अपना असर दिखाना भी शुरू कर दिया। सीमावर्ती जिले बाड़मेर में अधिकतम तापमान मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 36.3 डिग्री पहुंच गया। वहीं अधिकांश जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी तापमान बढ़ने से गर्मी का असर रहा। यहां अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।

होली पर तेज गर्मी संभव

मौसम में आए इस बदलाव के कारण मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान तेज गर्मी रह सकती है। इस दौरान कुछ शहरों का दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर तक दर्ज हो सकता है। इस बीच 27 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से मौसम बदल सकता है।

 

Read More आमजन के आवास का सपना होगा पूरा : आवासन मंडल लांच करेगा आवासीय योजनाएं, विभाग तैयारियों में जुटा

 

Read More असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला

Tags: crosses

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा : जेजेएम योजनाओं पर मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कोर्ट केस से रुके 62 कार्य  राजस्थान विधानसभा : जेजेएम योजनाओं पर मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कोर्ट केस से रुके 62 कार्य 
राजस्थान विधानसभा में विधायक महेन्द्र पाल मीणा ने जमवारामगढ़ में जेजेएम योजनाओं की स्थिति पर सवाल उठाया। मंत्री कन्हैयालाल ने...
आउट ऑफ टर्न नियुक्ति और अनुदान राशि के भुगतान में देरी पर खेलमंत्री सख्त : खेल परिषद में तैनात की डीओआईटी की टीम, खुद रखेंगे निगरानी
यात्रिगण कृपया ध्यान दें! होली पर्व पर अहमदाबाद मंडल की विशेष प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं
महिला टी-20 वर्ल्ड कप-2026 : भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, 14 जून को होगी भिड़ंत
राजधानी में आग का गोला बनी चलती कार : चालक ने कूदकर बचाई जान, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया आग पर काबू
मैं केरल हूं...पहले त्रावणकोर फिर केरल और अब केरलम की ओर: अब संसद के दोनों सदनों में पास होगा प्रस्ताव, इसके बाद राष्टÑपति की अंतिम मंजूरी से मिलेगा नया नाम 
रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खोले कई राज, कहा गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं