जयपुर में सजा सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड-2026 का फिनाले, घूमर की धुन पर थिरकीं 40 देशों की सुंदरियां
घूमर पर नृत्य कर से अनूठा स्वागत
जयपुर। गुलाबी नगरी फैशन और सौंदर्य के रंग में रंग गई, जब दुनिया के कई देशों की प्रतिभागी रैंप पर उतरीं। आगरा रोड स्थित एस्थेरिया बेरीज रिसॉर्ट एंड स्पा में सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड-2026 का फिनाले हुआ। किसी ने अपनी खूबसूरती से, किसी ने सटीक जवाबों से और किसी ने अदाओं से दर्शकों का दिल जीता। कार्यक्रम में डॉ. अजय शर्मा, प्रियंका-नितिन दुबे और तेजेंद्र सिंह राजावत मौजूद रहे। मेक्सिको से आईं पेड्रा फ्रांसिका सहित अमिरा, जॉय, शोलपन, वेरोनिका, इनसेसा और इरीना ने भी अहम भूमिका निभाई।
घूमर पर नृत्य कर से अनूठा स्वागत :
पेजेंट की शुरुआत राजस्थान के पारंपरिक घूमर गीत से हुई। देसी अंदाज में हुए स्वागत से वे रोमांचित नजर आईं। मंच राष्ट्रीय परिधान राउंड खास आकर्षण रहा। इस दौरान कई चरण हुए, जिनमें इवनिंग गाउन राउंड भी यादगार रहा। प्रियंका-नितिन दुबे ने बताया कि सभी देशों की प्रतिभागी 23 अक्टूबर को जयपुर पहुंचीं थी।

Comment List