मिस राजस्थान 2026 का फिनाले वीक जोरों पर : जुम्बा, ग्रूमिंग और पर्सनैलिटी सेशन से निखर रहा प्रतिभागियों का आत्मविश्वास

चयनित प्रतिभागियां ग्रैंड फिनाले की तैयारियों में जुटी

मिस राजस्थान 2026 का फिनाले वीक जोरों पर : जुम्बा, ग्रूमिंग और पर्सनैलिटी सेशन से निखर रहा प्रतिभागियों का आत्मविश्वास
फ्यूजन ग्रुप और रूवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित मिस राजस्थान 2026 का फिनाले वीक उत्साह के साथ जारी। चयनित प्रतिभागियों को जुम्बा, कैटवॉक, ग्रूमिंग, कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और स्टेज प्रेजेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा।

जयपुर। फ्यूजन ग्रुप एवं रूवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित राजस्थान के ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 का फिनाले वीक पूरे उत्साह के साथ जारी है। 28 जून से होटल हैवा हेवन रिजॉर्ट एवं होटल पार्क ओशन में चल रहे विशेष प्रशिक्षण शिविर में राज्यभर से चयनित प्रतिभागियां ग्रैंड फिनाले की तैयारियों में जुटी हैं। आयोजक योगेश मिश्रा एवं निमिषा मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को प्रतिभागियों के लिए जुम्बा फिटनेस सेशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कैटवॉक, कम्युनिकेशन स्किल, ग्रूमिंग, फैशन स्टाइलिंग, स्टेज प्रेजेंस, सेल्फ कॉन्फिडेंस बिल्डिंग और विभिन्न प्री-फिनाले एक्टिविटीज आयोजित की जा रही हैं।

विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों के व्यक्तित्व को हर स्तर पर निखारा जा रहा है, ताकि वे ग्रैंड फिनाले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास पर आधारित इन सत्रों के माध्यम से उन्हें सौंदर्य के साथ-साथ प्रभावशाली व्यक्तित्व की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। आयोजकों के अनुसार 2 जुलाई तक यह विशेष प्रशिक्षण जारी रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई