मिसेज राजस्थान सीजन 4 के फाइनलिस्ट्स घोषित : शिबानी कश्यप की लाइव प्रस्तुति, विजेता को पहनाएंगी ताज

आमतौर पर खुलकर बात नहीं की जाती

मिसेज राजस्थान सीजन 4 के फाइनलिस्ट्स घोषित : शिबानी कश्यप की लाइव प्रस्तुति, विजेता को पहनाएंगी ताज

हेल्थ एंड हेरिटेज थीम पर शिम्मर मिसेज राजस्थान सीजन 4 की प्री-सेरेमनी में फाइनलिस्ट्स की घोषणा। 7 मार्च को बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले होगा, जहां शिबानी कश्यप लाइव परफॉर्म करेंगी और विजेता को ताज पहनाएंगी।

जयपुर। हेल्थ एंड हेरिटेज थीम पर आयोजित होने जा रहे शिम्मर मिसेज राजस्थान सीजन 4 के अंतर्गत आयोजित प्री-सेरेमनी में फाइनलिस्ट्स की आधिकारिक घोषणा की गई। एंटरप्रेन्योर वूमेन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित यह पेजेंट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। आयोजक अलका अग्रवाल ने सभी चयनित प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले 7 मार्च को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जहां प्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शिबानी कश्यप अपनी लाइव प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी और विजेता को ताज पहनाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत हेल्थ टॉक से हुई। डॉ. इंदिरा सरीन ने महिलाओं की उन स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा की, जिन पर आमतौर पर खुलकर बात नहीं की जाती।

न्यूट्रिओर्ग के फाउंडर करण तोमर ने आंतरिक सुंदरता और बाहरी आभा के संबंध पर प्रकाश डालते हुए सीबकथॉर्न, आंवला और एलोवेरा युक्त सुपरफूड के लाभ बताए। पिछले सीजन की विजेताओं और प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। उदयपुर से आई हीलर अदिति राठौड़ ने फाइनलिस्ट्स को सकारात्मक सोच और माइंडफुलनेस का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. कृति सोनी, बलविंदर वालिया, पूनम गिदवानी, अंशु पारीक, श्रुति सेठी और महेंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Tags: finalists

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि समझौते के लिए अब केवल कुछ...
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा