SMS मेडिकल कॉलेज के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के बाहर मंगलवार को अचानक एक बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें तेज।
जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के बाहर मंगलवार को अचानक एक बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें तेज हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
आग लगने के कारण आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Comment List