सुबोध कॉलेज की बेसमेंट पार्किंग में आग : 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक, समय रहते दमकल ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला

70-80 वाहनों के बीच लगी आग से मची अफरा-तफरी

सुबोध कॉलेज की बेसमेंट पार्किंग में आग : 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक, समय रहते दमकल ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला
रामबाग सर्किल स्थित सुबोध कॉलेज की बेसमेंट पार्किंग में शुक्रवार सुबह आग लगने से 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक। शॉर्ट सर्किट को प्रारंभिक कारण माना जा रहा। पार्किंग में मौजूद 70-80 वाहनों में से पेट्रोल दोपहिया समय रहते हटाने से बड़ा हादसा टला।

जयपुर। रामबाग सर्किल स्थित सुबोध कॉलेज परिसर की बेसमेंट पार्किंग में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से पार्किंग में खड़ी 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। वहीं, आसपास खड़े पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों को कॉलेज कर्मचारियों ने तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दमकलकर्मी सीता खटीक ने बताया कि सुबह 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर झालाना फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

70-80 वाहन थे पार्किंग में :

कॉलेज की बेसमेंट पार्किंग में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के दोपहिया वाहन खड़े किए जाते हैं। घटना के समय पार्किंग में करीब 70 से 80 वाहन मौजूद थे। यदि आग पेट्रोल से चलने वाले वाहनों तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते कर्मचारियों की सतर्कता और दमकल की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया गया।

Read More रेलवे के कंबल की बदलेगी तस्वीर, हर यात्रा के बाद बदला जाएगा कवर

धुएं से दमघोंटू हुआ माहौल :

Read More नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर

आग लगने के बाद बेसमेंट में घना धुआं भर गया, जिससे दमघोंटू स्थिति पैदा हो गई। कॉलेज कर्मचारियों ने पहले फायर इक्विपमेंट की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ने पर दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और आग को फैलने से रोक दिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Read More राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर जाति...
एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में छत का पंखा गिरा, महिला घायल
विकास के दावों के बीच खतरे में 'जिंदगी': नयापुरा की बड़ी चंबल पुलिया पर डामर उखड़ा और सरिए निकले
लोकतंत्र में चुनाव उत्सव, भाजपा कार्यकर्ता लोेकतंत्र के सजग प्रहरी: मदन राठौड़
दिल्ली में AI-रेडी गवर्नेंस की तैयारी, विभागों के डेटा को जोड़ने और सुरक्षित बनाने पर सरकार का जोर
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगी रोक, जांच में सहयोग करने का निर्देश
अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार : 55 पव्वे बरामद, दो स्थाई वारंटी भी पकड़े