श्री गणेश के चरणों में अर्पित हुआ ONDC DigiDukaan लॉन्च का पहला निमंत्रण, 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में होगा व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव

3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

श्री गणेश के चरणों में अर्पित हुआ ONDC DigiDukaan लॉन्च का पहला निमंत्रण, 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में होगा व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव
जयपुर व्यापार महासंघ ने 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में होने वाले ‘व्यापारिक सम्मेलन एवं ONDC DigiDukaan Launch’ के निमंत्रण का मोती डूंगरी स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी मुख्य अतिथि।

जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ द्वारा 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वालेव्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव-ONDC DigiDukaan Launch’ के प्रथम निमंत्रण का शुभारंभ बुधवार सुबह मोती डूंगरी स्थित श्री गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महासंघ पदाधिकारियों ने भगवान गणेश के चरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य एवं जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता तथा राष्ट्रीय चेयरमैन बुंदेव देवड़ा सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जयपुर के प्रमुख बाजारों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी निभाई। महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि 19 जून को आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान भारत सरकार के बी2बी डिजिटल प्लेटफॉर्म ONDC DigiDukaan की भव्य लॉन्चिंग की जाएगी। उन्होंने बताया किहर दुकान Digi Dukaan, हर व्यापारी Digi Vyapari” के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से 3,000 से अधिक व्यापारियों को डिजिटल कारोबार से जोड़ेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश